दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, कानपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कानपुर के केशव नगर भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण हुआ।

फ़रवरी 8, 2025 - 20:35
 0  14
दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, कानपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, कानपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कानपुर: दिल्ली विधानसभा और अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य जश्न मनाया। केशव नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।

दिल्ली में भाजपा ने 27 वर्षों के राजनीतिक वनवास को समाप्त करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी के बीच खुशी का इजहार किया। महिला और पुरुष कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए।

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार पर नेताओं की प्रतिक्रिया
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग आकर भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन से निकले अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री भ्रष्टाचार में फंस गए, जिससे जनता का भरोसा टूट गया।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसी अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी। लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और मिल्कीपुर की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

भाजपा की जीत को मोदी और योगी की नीतियों की जीत बताया
दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि दिल्ली और मिल्कीपुर की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जीत डबल इंजन सरकार की ताकत और जनता के विश्वास की मुहर है। उन्होंने यह भी कहा कि "नरेंद्र मोदी अजेय थे, अजेय हैं और अजेय रहेंगे।"

भाजपा कार्यालय में जश्न के दौरान छज्जे से पुष्पवर्षा की गई, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश और भी बढ़ गया।

जश्न में शामिल भाजपा के प्रमुख नेता
इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, अरुण पाठक, पूनम द्विवेदी, कौशल किशोर दीक्षित, रघुनंदन भदौरिया, अनीता गुप्ता, जय प्रकाश कुशवाहा, विनोद मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, प्रकाश वीर आर्य, पार्षद डॉ. अखिलेश बाजपेई, जितेंद्र सचान, गणेश शुक्ला, राजन चौहान, अर्जुन बेरिया, शिवपूजन सविता, अनीता त्रिपाठी और संजीव बेरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow