दिल्ली जीत पर कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भाजपा की दिल्ली और मिल्कीपुर विधानसभा जीत पर कानपुर में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी और योगी सरकार की सराहना की।

फ़रवरी 8, 2025 - 20:32
 0  10
दिल्ली जीत पर कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
दिल्ली जीत पर कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कानपुर: भाजपा की दिल्ली विधानसभा और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा में शानदार जीत पर कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। यह कार्यक्रम अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा के नेतृत्व में पनकी रोड पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अशोक सिंह दद्दा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास मंत्र और संगठन के प्रभावी बूथ मैनेजमेंट का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केवल भाषणों और डिबेट के सहारे चुनाव लड़ रहे थे, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। इसी कारण दिल्ली में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और केजरीवाल सरकार औंधे मुंह गिर गई।

मिल्कीपुर विधानसभा में भी भाजपा की शानदार जीत
कार्यक्रम में मिल्कीपुर विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। दद्दा ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और सरकार की निष्पक्ष कार्यशैली का परिणाम बताया।

इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शशांक शेखर पांडे, हेमंत प्रताप सिंह, आयुष सिंह एडवोकेट, आर. एस. अग्निहोत्री, चंचल सिंह भदौरिया, राजेश सेंगर, राजेश प्रजापति, बौउवन दादा, हरी शंकर, प्रदीप और संदीप पांडे प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और चुनावी रणनीति की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और जनता का आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow