प्रेस छायाकार भीम सिंह यादव के पिता ने किया देहदान, अंतिम यात्रा में जुटे लोग
प्रेस छायाकार भीम सिंह यादव के पिता ने देहदान कर समाज को दी नई दिशा, परिजनों ने किया सम्मान।

जैनुल आब्दीन
प्रयागराज। प्रेस छायाकार भीम सिंह यादव के पिताश्री स्व. श्याम लाल यादव की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को देहदान के रूप में सौंपा गया। स्व. श्याम लाल यादव का निधन सोमवार को उनके निज आवास राजरूपपुर में हुआ था, वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनेाटमी विभाग में किया गया, जहां मेडिकल छात्रों ने उनका श्रद्धा भाव से सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ. ए.के. सिंह ने श्याम लाल यादव के देहदान को एक प्रेरणा के रूप में सराहा और कहा कि कॉलेज प्रशासन हमेशा उनके आभारी रहेगा। परिजनों ने भी देहदान का प्रमाणपत्र प्राप्त किया और इसे एक सामाजिक दायित्व के रूप में स्वीकार किया।
स्व. श्याम लाल यादव अपने परिवार में तीन पुत्र भीम सिंह यादव, अर्जुन सिंह यादव, कृष्णा सिंह यादव, और दो पुत्रियां मोनिता यादव और सुनीता यादव को छोड़ गए हैं। अंतिम यात्रा में वरिष्ठ छायाकार विभु गुप्त, पत्रकार देवेन्द्र सिंह, सुधीर चौधरी, राजीव वाष्र्णेय, पार्षद आनंद घिल्डियाल सहित अन्य मीडिया कर्मी और शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






