भाजपा के लिए देश की सेवा ही सर्वोपरि पूजा है:राजेंद्र मिश्रा 

अगस्त 4, 2024 - 19:36
 0  15
भाजपा के लिए देश की सेवा ही सर्वोपरि पूजा है:राजेंद्र मिश्रा 

जैनुल आब्दीन

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन महापुरुषों की विचारों की पार्टी है जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित कर दिया है और उनके सपनों को साकार स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा प्रथम पूजा का संकल्प लेकर कार्यकर्ता हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश की सेवा ही सर्वोपरि पूजा है। जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक के माध्यम से आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की चर्चा की गई।   बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने किया  बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री रमेश पासी, राजेश केसरवानी,रोहित जायसवाल,अंगद सिंह पटेल,रविंद्र गांधीआदि मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow