संजय मिश्रा चौथी बार श्रमजीवी पत्रकार संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नितिन बंसल बने महामंत्री

अप्रैल 22, 2025 - 14:28
 0  6
संजय मिश्रा चौथी बार श्रमजीवी पत्रकार संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नितिन बंसल बने महामंत्री
संजय मिश्रा चौथी बार श्रमजीवी पत्रकार संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नितिन बंसल बने महामंत्री

बहराइच :  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक अहम बैठक सोमवार को नानपारा रोड स्थित ब्लिस रिजॉर्ट में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की, जिन्हें एक बार फिर सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद श्री विपिन अग्रवाल की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान श्री नितिन बंसल को संगठन का महामंत्री नियुक्त किया गया।

मुख्य संरक्षक मंडल का गठन
जिले और तहसीलों में यूनियन की गतिविधियों को गति देने और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मनीष मल्होत्रा, सतीश श्रीवास्तव, हेमन्त मिश्रा, बच्चे भारती, अजय त्रिपाठी, एसएमएस जैदी, तथा सैयद कल्बे अब्बास को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की नियुक्तियाँ
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, शारिक रईस, कमाल नजीब, अजीम मिर्जा, फहीम किदवई, रामगोपाल गुप्ता, रमेश गुप्ता, परवेज रिजवी, अतहर मेहंदी, और नदीम सिद्दीकी का चयन किया गया।

वहीं उपाध्यक्ष के तौर पर प्रवीन श्रीवास्तव, महेश अग्रवाल, एम. रशीद, अभिलाष श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, मोहम्मद कासिफ, मुस्ताक खान, मनीष श्रीवास्तव, और रमेश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मंत्री, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी की घोषणा
मंत्री पद के लिए दिवाकर पाण्डेय, सोनू हैदर, रोहिताश त्रिपाठी, ध्रुव शर्मा, राहुल यादव, अटल सिंह, जितेंद्र दीक्षित, विनोद शर्मा, कासिम मेहंदी, परमजीत सिंह, खालिद हुसैन, तारिक खान, और जावेद सिद्दीकी को चुना गया।

इसके साथ ही ताहिर हुसैन को यूनियन का ऑडिटर, रमन सोनी को कोषाध्यक्ष, और अटल सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

संगठन विस्तार की दिशा में कदम
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि यूनियन की मजबूती के लिए हर सदस्य की सक्रिय भागीदारी ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य जिले के पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद करना है और हर स्तर पर संगठन को मजबूती देना है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow