बस्ती: हरियाणा चुनाव परिणामों पर भाजपा नेता नितेश शर्मा की प्रतिक्रिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद मंगलवार को भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य नितेश शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में नीतियों की जीत हुई है।

अक्टूबर 8, 2024 - 20:59
 0  29
बस्ती: हरियाणा चुनाव परिणामों पर भाजपा नेता नितेश शर्मा की प्रतिक्रिया
बस्ती: हरियाणा चुनाव परिणामों पर भाजपा नेता नितेश शर्मा की प्रतिक्रिया

आनंदी मेल ब्यूरो 

बस्ती: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद मंगलवार को भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य नितेश शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में नीतियों की जीत हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि वे इस सफलता के असली हकदार हैं।

एक प्रेस विज्ञप्ति में शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष निरंतर झूठ फैलाने में लगा हुआ था, लेकिन हरियाणा की जागरूक जनता ने उनके झूठ को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता ने मान्यता दी है। नितेश शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि हरियाणा में किसी भी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी, लेकिन भाजपा इस बार अपनी सरकार बनाकर नया इतिहास रचेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow