ग्राम औंदी में स्वर्गीय राम बदन सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर गरीबों में 501 कंबल वितरित

चिलकहर, बलिया। स्वर्गीय राम बदन सिंह की 17वीं पुण्यतिथि 29 दिसंबर 2024 को उनके पैतृक गांव औंदी, विकासखंड-चिलकहर में उनके परिवारजनों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जरूरतमंद गरीबों में 501 कंबल वितरित किए गए।

दिसंबर 30, 2024 - 22:04
 0  36
ग्राम औंदी में स्वर्गीय राम बदन सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर गरीबों में 501 कंबल वितरित
ग्राम औंदी में स्वर्गीय राम बदन सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर गरीबों में 501 कंबल वितरित

कार्यक्रम का आयोजन उनके भाई सुरेंद्र सिंह, पुत्र सहजानंद सिंह, और पौत्र धर्मेंद्र सिंह एवं राजकुमार सिंह ने किया। यह परंपरा 17 साल पहले उनके परिजनों ने शुरू की थी, जिसे आज भी पूरी निष्ठा और उमंग के साथ जारी रखा जा रहा है।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया, "हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद और उनके दिखाए मार्ग के कारण ही आज हम कुछ करने में सक्षम हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम जरूरतमंदों की सहायता करें। यह परंपरा हमें न केवल अपने पूर्वजों की याद दिलाती है बल्कि समाजसेवा का उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।"

उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि इस परंपरा को आगे बढ़ाने की शक्ति प्रदान करें और आने वाली पीढ़ी को भी इससे प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र (उलेन शाल) देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बृजेश कनौजिया, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, लड्डू सिंह (चंद्रभान), राजीव गुप्ता, पूर्व प्रधान श्याम नारायण सिंह, पद्मदेव सिंह (पीडी सिंह), घनश्याम सिंह, विनय सिंह, अखिलेश सिंह, डॉक्टर कादीर, छोटू गुप्ता, शशिकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

सामाजिक सद्भाव और पूर्वजों के प्रति सम्मान का यह अनूठा उदाहरण प्रेरणादायक है, खासकर वर्तमान समय में, जब समाज में बुजुर्गों की उपेक्षा की घटनाएं बढ़ रही हैं। धर्मेंद्र सिंह और उनके परिवार की इस पहल को सभी ने सराहा और उनके लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow