मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) ने समृद्ध संगठन अभियान की शुरुआत की

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश ने 14 सितंबर से 26 अक्टूबर तक राज्यभर में "समृद्ध संगठन अभियान" की शुरुआत की है।

Sep 3, 2024 - 22:50
 0  18
मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) ने समृद्ध संगठन अभियान की शुरुआत की
मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) ने समृद्ध संगठन अभियान की शुरुआत की

भोपाल: अपना दल (एस) मध्य प्रदेश ने 14 सितंबर से 26 अक्टूबर के बीच "समृद्ध संगठन अभियान" की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य भर में संभागीय बैठकों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा करना है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और सभी कार्यकारी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

राजनीतिक रणनीतिकार अतुल मलिकराम के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की शुरुआत 14 सितंबर को इंदौर शहर में मालवा-निमाड़ क्षेत्र की बैठक से होगी। इसके बाद, 21 सितंबर को भोपाल में मध्य क्षेत्र की बैठक, 28 सितंबर को ग्वालियर में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की बैठक, और 5 अक्टूबर को जबलपुर में महाकौशल क्षेत्र की बैठक होगी। इसके अतिरिक्त, 19 अक्टूबर को रीवा में विंध्य क्षेत्र की बैठक और 26 अक्टूबर को सागर में बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक आयोजित की जाएगी।

अतुल मलिकराम ने बैठकें की जानकारी देते हुए कहा, "इन बैठकों का लक्ष्य संगठन की कार्यक्षमता को सशक्त बनाना और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। हम मध्य प्रदेश में तीसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने की दिशा में काम कर रहे हैं। सामाजिक न्याय और विकास के सिद्धांत के तहत, हमें गरीब, शोषित, और वंचित वर्गों की आवाज को उठाना है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है।"

अपना दल (एस) के प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि इस अभियान के माध्यम से संगठनात्मक ढांचे को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। पार्टी का मानना है कि इन बैठकों से न केवल संगठन की नींव मजबूत होगी, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी होगा। यह कार्यक्रम पार्टी की आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं के समर्पण को और प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow