अंबेडकरनगर में पारिवारिक विवादों का सुलह समझौते से निस्तारण

उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत अंबेडकरनगर में दो पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया

अक्टूबर 20, 2024 - 17:25
 0  13
अंबेडकरनगर में पारिवारिक विवादों का सुलह समझौते से निस्तारण

अंबेडकरनगर। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अंतर्गत ए०डी०आर० भवन, जनपद न्यायालय परिसर अंबेडकरनगर में मध्यस्थता केन्द्र में दो पारिवारिक विवादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इन मामलों में वादी और प्रतिवादी दोनों ने खुशी-खुशी साथ रहने के लिए राजी हुए।

पहले मामले में पारिवारिक वाद संख्या-1535/2022 में वादिनी रोसीना बानों (पुत्री हकीमुद्दीन, ग्राम अलनपुर) और अमीरूद्दीन (पुत्र अबुल आस) के बीच लंबा विवाद चल रहा था। दूसरे मामले में वादिनी अफीसा बेगम (पुत्री जहीरूद्दीन, निवासी फत्तेपुर अलनपुर) और जबीरूद्दीन (पुत्र हकीमुद्दीन) के बीच विवाद था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबेडकरनगर द्वारा दोनों पक्षों को मध्यस्थता केन्द्र में बुलाया गया। मध्यस्थ अधिवक्ता हरगोविन्द यादव और सुमन गौड के प्रयासों से दोनों पक्षों ने सुलह वार्ता के दौरान समझौता करने पर सहमति व्यक्त की। अपर जिला जज/ सचिव, भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता ने दोनों पक्षकारों को आशीर्वाद देकर विदा किया और भविष्य में प्रेमपूर्वक जीवन यापन करने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow