शांति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने आभार व्यक्त किया

मई 25, 2024 - 19:00
 0  19
शांति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने आभार व्यक्त किया
शांति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने आभार व्यक्त किया

आनन्दी मेल सवांददाता
अम्बेडकर नगर - लोकसभा 55 अंबेडकर नगर सामान्य निर्वाचन 2024 शांति पूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद रितेश पांडे ने सम्मानित मतदाता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिकअधिकारियों,कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के प्रयास से ही यह संभव हो सका है।

लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने भी सभी को धन्यवाद दिया है। जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने प्राण पण से लगकर एक एक मतदाता से सम्पर्क करके रितेश पांडे को जिताने का जो संकल्प लिया था उसे आज पूरा किया। लोकसभा मीडिया संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय व सहसंयोजक बजरंगी पाठक ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow