उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट  के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन

अक्टूबर 7, 2023 - 12:47
 0  59
उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट  के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन
उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट  के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन

आनन्दी मेल सवांददाता 
अम्बेडकर नगर - निदेशक एस.सी.ई.आर.टी. के निर्देश के क्रम में उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट, आलापुर अंबेडकरनगर के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन डायट अंबेडकर नगर  में हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस
अवसर पर उप शिक्षा निदेशक ब्रजेश उपाध्याय द द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है।

योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है। आज की भाग -दौड़ भरी जिंदगी में हमें समय निकाल कर प्रतिदिन अवश्य योग करना चाहिए। आज आयोजित  प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान रामनगर ब्लॉक की संगीता गुप्ता, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बोराव,द्वितीय स्थान रामनगर ब्लॉक की रिचा मिश्रा,प्राथमिक विद्यालय खरगूपुर, तृतीय स्थान बसखारी ब्लॉक की पूजाश्री मिश्रा,प्राथमिक विद्यालय हजलपट्टी जबकि पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान भीटी ब्लॉक के सुमित सिंह,प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर, द्वितीय स्थान टांडा ब्लॉक के रवींद्र कुमार,उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलहरा, तृतीय स्थान रामनगर ब्लॉक के देवेंद्र प्रताप,प्राथमिक विद्यालय रामनगर  ने प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों  को डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय द्वारा  प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डायट प्रवक्ता डॉ. कृष्ण ने किया तथा संचालन प्रवक्ता अखिलेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अन्य प्रवक्ता डॉ. सुरेश कुमार, डॉ शुचि राय ,दिनेश कुमार मौर्य, नित्येश प्रसाद तिवारी, ऐश्वर्य राज लक्ष्मी ,वीरेंद्र कुमार वर्मा, शशिकांत आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow