'द यूपी फाइल्स' फिल्म दर्शकों को आ रही पसंद

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनते देखना गर्व की बात है: निर्देशक नीरज सहाय।

जुलाई 31, 2024 - 11:12
 0  21
'द यूपी फाइल्स' फिल्म दर्शकों को आ रही पसंद
'द यूपी फाइल्स' फिल्म दर्शकों को आ रही पसंद

लखनऊ। नीरज सहाय निर्देशित और कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल निर्मित द यूपी फाइल्स’ वास्तविक जीवन की घटनाओं को उजागर करने वाली फिल्म है, जीवंत कहानी और गहरे संवादों के साथ यह फिल्म दर्शकों तक पहुंची है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका जाने-माने अभिनेता मनोज जोशी ने निभाई है, जिनके दमदार अभिनय ने इस फिल्म में जान डाल दी है।

निर्देशक नीरज सहाय ने कहा, "हाल के वर्षों में हमने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में आगे बढ़ते देखा है। जब मैंने इस विषय पर अपने निर्माता उमराव सिंह ओस्तवाल से चर्चा की, तो उन्होंने तुरंत कहानी को मंजूरी दे दी और हमने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी।

अब पूरी टीम उत्साहित है क्योंकि फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर साहब ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में शूटिंग को लेकर हमें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हम अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील करते हैं कि वे पूरी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखें और हमारा मार्गदर्शन करें।

अपने लंबे करियर में पहली बार मनोज जोशी को मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला है और उन्होंने लेखक-निर्देशक की सोच के अनुसार अपने किरदार को ढाला है और दर्शकों के सामने पेश किया है। उन्होंने कहा, "सिनेमा समाज का आईना होता है और लेखक स्वाभाविक रूप से उस शख्सियत से प्रेरित है जिसने गुंडा राज को खत्म किया और यूपी को उद्यम प्रदेश में बदल दिया। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में शूटिंग के दौरान मैंने यह महसूस किया।"

फिल्म में मनोज जोशी, मंजरी फडनीस, अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज खान, मिलिंद गुनाजी, अमन वर्मा, अशोक समर्थ, अनिल जॉर्ज और अन्य जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। फिल्म का संगीत दिलीप सेन ने तैयार किया है और कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है। यूपी, जम्मू, मुंबई और राजस्थान में शूट की गई इस फिल्म में गौतम राय प्रोडक्शन हेड और भावेश जैन प्रोडक्शन कंट्रोलर हैं। विष्णु निषाद आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow