व्यापार मंडल ने दिखाई ईमानदारी, लौटाए बैग में मिले पचास हजार व दो स्मार्ट फोन

बीते शनिवार 3 अगस्त को शहर के सबसे व्यस्ततम एवं भीड़भाड़ वाले थोक इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल बाजार शाहगंज मार्केट में।

अगस्त 8, 2024 - 19:13
 0  80
व्यापार मंडल ने दिखाई ईमानदारी, लौटाए बैग में मिले पचास हजार व दो स्मार्ट फोन
व्यापार मंडल ने दिखाई ईमानदारी, लौटाए बैग में मिले पचास हजार व दो स्मार्ट फोन

प्रयागराज। बीते शनिवार 3 अगस्त को शहर के व्यस्ततम एवं भीड़भाड़ वाले थोक इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल मार्केट शाहगंज मार्केट में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल जो शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं, व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि रात में उनकी स्कूटी पर एक बैग टंगा मिला। बैग में 50000 नकद एवं दो रियलमी स्मार्ट फोन तथा एक पर्ची थी।

तत्काल अनिमेष ने व्यापार मंडल खोया-पाया सूचना केंद्र के माध्यम से शाहगंज सर्व व्यापार मंडल, चौक सिविल लाइंस एवं सभी महत्वपूर्ण बाजार के व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया, पुलिस प्रशासन एवं सम्मानित दैनिक समाचार पत्रों में सही मालिक को खोजने की सूचना प्रसारित की।व्यापार मंडल की टीम वर्क का प्रयास सफल रहा।

दोनों मोबाइल बेचने वाले व्यापारी की पुष्टि से व्यापार मंडल जौनपुर के उस व्यापारी तक पहुंचने में सफल हो गया जिसका वह बैग था। बैग में रखे पर्चे के जरिए डॉक्टर तक पहुंचकर मरीज के बारे में जानकारी हासिल की गई।

सभी बातों की पुष्टि व सत्यापन के बाद व्यापार मंडल मंडल ने आज महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापार मंडल कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया और जौनपुर से आए ग्राहक को दवा का थैला, पूरा सामान, दोनों मोबाइल व दवाइयां आदि वापस कर दी, साथ ही उसके दो मोबाइल व पचास हजार रुपये नकद भी वापस कर दिए।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर एवं शाहगंज सर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल पिछले कई वर्षों से खोया-पाया सूचना प्रसारण केंद्र चला रहा है।व्यापार मंडल पिछले काफी समय से प्रतिदिन अनाउंसमेंट के माध्यम से इस प्रकार की सेवा सफलतापूर्वक दे रहा है।

जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर प्रयागराज व जिले सहित पूरे प्रदेश में एकमात्र ऐसा संगठन है, जो ईमानदारी, पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow