पद्मविभूषण स्व निर्मला देशपांडे की पुण्यतिथि पर भाग लेंगे देश विदेश के पद्मश्री सम्मानित

मई 1, 2024 - 11:11
 0  13
पद्मविभूषण स्व निर्मला देशपांडे की पुण्यतिथि पर भाग लेंगे देश विदेश के पद्मश्री सम्मानित
पद्मविभूषण स्व निर्मला देशपांडे की पुण्यतिथि पर भाग लेंगे देश विदेश के पद्मश्री सम्मानित

लखनऊ। निर्मला दीदी की पुण्यतिथि में भाग लेने गांधी आश्रम पुरी वाली इंडोनेशिया से निर्मला दीदी की मित्र ओका बहन के पौत्र पदमश्री इंद्रा उदयना और उत्तरप्रदेश बुंदेलखंड की धरती के लाल पानी बनाने की कला को देश भर में बताने वाले पद्मश्री उमाशंकर पांडे जी हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा शंकर कुमार सान्याल की अध्यक्षता में गांधी आश्रम में 11 बजे आयोजित निर्मला देशपांडे पुण्यतिथि समारोह में भाग लेने पहुंच चुके हैं।         

देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की दीदी कही जाने वाली, गांधी विनोबा विचार की वैश्विक संवाहक,अखिल भारत रचनात्मक समाज संस्था की संस्थापक,गांधी जी द्वारा स्थापित संस्था हरिजन सेवक संघ की अध्यक्ष रहीं निर्मला देशपांडे की आज पुण्यतिथि विश्व भर में मनाई जा रही है। दीदी ने अपनी सामाजिक सेवा के सर्वाधिक अवधि(25 वर्ष) हरिजन सेवक संघ के परिसर में बिताए।

इस संस्था से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, मां कस्तूरबा गांधी, डा राजेंद्र प्रसाद, नेता सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहर लाल नेहरू आदि का प्रवास यहां रहा। इसके प्रथम अध्यक्ष श्री घनश्याम दास बिड़ला उपाध्यक्ष माता रामेश्वरी नेहरू सचिव ठक्कर बापा रहे थे। संस्था के वर्तमान उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मी दास, पूर्व सांसद नरेश यादव (जो कुरसेला गांधीघर से अपनी श्रद्धांजलि प्रेषित किए हैं) सचिव श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव और संजय राय, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा, स्कूल प्रबंधक डा निशा बाला त्यागी आदि सब कार्यक्रम को सुंदरता प्रदान करने में दादा शंकर सान्याल के मार्गदर्शन में लगे हैं। बहुत से विशिष्ट अतिथि दिल्ली और बाहर से भी पधार रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow