कैडेट सितारा,श्रुति,कुसुमा PM रैली में करेंगी शिरकत 

प्रयागराज। महाविद्यालय सत्र 2023-24 में एन.सी.सी.कैडेट शुभ्रा शर्मा रिपब्लिक डे कैंप (आर.डी.सी.) का अभिन्न हिस्सा हैं। जहाँ पर पूरे भारत के 17 निदेशालयों के कैडेट प्रतिभागिता कर रहे है।

जनवरी 24, 2024 - 13:54
 0  13
कैडेट सितारा,श्रुति,कुसुमा PM रैली में करेंगी शिरकत 
कैडेट सितारा,श्रुति,कुसुमा PM रैली में करेंगी शिरकत 

साथ ही महिला शक्ति का संदेश लेकर मेगा साइक्लोथान रैली में महाविद्यालय से ही 3 कैडेट हैं। कैडेट सितारा निषाद,कैडेट श्रुति, कैडेट कुसुमा निषाद। 21 दिसम्बर 2023 गुवाहाटी से 2107 किमी.की दूरी तय कर 28 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री एन.सी.सी. कैडेट रैली में शामिल होंगे।

वर्तमान समय में कैडेट ने दिल्ली तक की यात्रा पूरी कर ली है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह,प्रबन्ध तंत्र निवर्तमान न्यायाधीश अरुण टंडन, दिलीप मेहरोत्रा, एन.सी.सी.ऑफीसर कैप्टन डा. रेखा रानी, 6 यू.पी.गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल प्रवीन कुमार एस.,एडम ऑफीसर फरहा दीबा सभी के अभूतपूर्व सहयोग से कैडेट ने यह मुकाम हासिल किया। महाविद्यालय कैडेट्स के द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित करने पर हर्षित व उल्लासित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow