भारत ने आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैती को मानवीय सहायता भेजी

भारत ने आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैती को मानवीय सहायता भेजी है।

जुलाई 30, 2024 - 16:36
 0  14
भारत ने आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैती को मानवीय सहायता भेजी
भारत ने आंतरिक हिंसा से जूझ रहे हैती को मानवीय सहायता भेजी

नई दिल्ली। भारत द्वारा सोमवार रात को एक कार्गो विमान से चिकित्सा आपूर्ति सहित कुल 9 टन सहायता सामग्री भेजी गई है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि भारत ने हैती को मानवीय सहायता भेजी है! हैती के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, भारत की मानवीय सहायता में 9 टन चिकित्सा आपूर्ति शामिल है, जो आज नई दिल्ली से पोर्ट-ऑ-प्रिंस के लिए रवाना हुई।

इस खेप में रक्त आधान संबंधी आवश्यक वस्तुएं, इम्यूनोहेमेटोलॉजी के लिए अभिकर्मक, त्वरित परीक्षण और एलिसा आदि शामिल हैं।

कैरेबियन सागर से सटे देश हैती में हालात बहुत खराब हो गए हैं। हथियारबंद गिरोहों के आतंक के कारण देश संकट में आ गया है।

पिछले कई महीनों से चल रही हिंसा के कारण लाखों नागरिक अपने घरों से पलायन कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनिले सोमवार को एक अस्पताल के बाहर हुई गोलीबारी में बाल-बाल बच गए।

भारत हैती की मदद के लिए आगे आया है, जो गैंग हिंसा, ढहती चिकित्सा व्यवस्था और आवश्यक आपूर्ति की कमी से जूझ रहा है। भारत न केवल अपने पड़ोसी देशों की मदद करता है, बल्कि संकट में फंसे अन्य दूरदराज के देशों की भी मानवीय आधार पर मदद करता है।

भारत ने कैरेबियाई देशों के नवीकरणीय-स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारी मात्रा में धनराशि खर्च की है, ताकि प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटा जा सके। भारत ने जरूरतमंद देशों की मदद के लिए पिछले कुछ वर्षों से लगातार अपना बजट भी बढ़ाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow