उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अगस्त 27, 2024 - 12:52
 0  11
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दीप जलाकर मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

लखनऊ: श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह एवं उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा एवं वस्त्र भेंट किया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री सहित शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

इसके बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने महानगर स्थित पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, 35वीं बटालियन पीएसी महानगर तथा लखनऊ के गोमतीनगर थाने में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow