मानसून में स्वस्थ रहने के लिए खास टिप्स

मानसून का मौसम खुशियां लेकर आता है, लेकिन साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

अगस्त 2, 2024 - 14:18
 0  17
मानसून में स्वस्थ रहने के लिए खास टिप्स
मानसून में स्वस्थ रहने के लिए खास टिप्स

लखनऊ। ऋषिकेश योग केंद्र के निदेशक और चीफ फूड थेरेपिस्ट संदीप सेमवाल ने इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ खास टिप्स दिए हैं। आइए जानते हैं उनके सुझावों के बारे में।

पानी है ज़रूरी: मानसून में पानी पीना और भी ज़रूरी हो जाता है। दिन भर में खूब पानी पिएँ। आप इसमें नींबू या शहद भी मिला सकते हैं। पानी की शुद्धता का ध्यान रखें।

गर्म खाना खाएं: कच्चे या ठंडे खाने की तुलना में गर्म खाना पचाने में आसान होता है। इससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

सूप पिएं: अदरक, लहसुन और काली मिर्च युक्त सूप पिएं। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

अदरक और लहसुन खाएं: इनमें एंटीबायोटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इन्हें खाने में इस्तेमाल करें।

घी और मूंग दाल है फायदेमंद: संदीप सेमवाल के अनुसार घी और मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। मूंग दाल एंटीऑक्सीडेंट है और पाचन में मदद करती है। घी पाचन के लिए अच्छा होता है।

नारियल पानी और ताजे जूस पिएं: आप केमिकल रहित ताजे फलों का जूस और नारियल पानी पी सकते हैं। नींबू-अदरक की चाय भी फायदेमंद है।

हल्का भोजन खाएं: मानसून में हल्का भोजन पचाने में आसान होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow