लखनऊ व्यापार मंडल ने अपने सहारा ट्रेड सेंटर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया
लखनऊ व्यापार मंडल ने सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया।

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल ने अपने सहारा ट्रेड सेंटर व्यापार मंडल इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा उपस्थित रहे।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने सहारा ट्रेड सेंटर का गठन किया और सैकड़ों व्यापारियों को लखनऊ व्यापार मंडल की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अयोध्या रोड के वरिष्ठ व्यापारी नेता अभिषेक चौहान को सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक चुना गया, जो अयोध्या रोड के महामंत्री के रूप में कार्य करेंगे।
इसके साथ ही राजू जायसवाल, मलिक सब अख्तर, अरविंद दुबे मुख्य संयोजक, विनीत चंद्रा कानूनी सलाहकार, मुकेश सिंह अध्यक्ष, नीरज जायसवाल महामंत्री, अरुण गुप्ता कोषाध्यक्ष, आयुष दुबे, रितेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सिंह, संदीप द्विवेदी, मोहम्मद दाऊद, जितेन जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके सहयोगी अनूप सिंह, महेश जायसवाल, आशीष कुमार अवस्थी, सूरज बिरवा, सैफ अहमद खान, मोहम्मद आसिफ को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, मनमोहन मल, मीडिया प्रभारी दानिश हुसैन, संगठन मंत्री, रवि सोनकर, अमर दुबे, दिलीप कुमार कश्यप, अजय कुमार सेठ, मोहम्मद मसूद सिद्दीकी, इमरान खान, वीरेंद्र लोधी, मोहम्मद तनवीर, राकेश गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव, मोहम्मद सैफी को मंत्री नियुक्त किया गया। अब्दुल अहद विशाल मिश्रा, मोहम्मद नदीम, रजाक खान, आमिर मनीष गुप्ता, फरीद अहमद, हर्ष वर्मा, निहाल अहमद, राजकमल, शिवांशु गुप्ता, मोहम्मद आमिर, गौरव सिंह, मोहम्मद यूसुफ, राजा मोहम्मद खालिद, विनोद चौहान, कपिल श्रीवास्तव, बनवारी लाल पांडे, अंकित कुमार रावत, सिफत अली को प्रचार मंत्री तथा राकेश अग्रवाल, अनुराग अवस्थी को सलाहकार नियुक्त किया गया।मुख्य अतिथि ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने की। कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक अभिषेक चौहान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं और मेरी पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है। लखनऊ व्यापार मंडल से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है और सभी पदाधिकारी मेरे अपने हैं। आप अपनी बात मुझे कभी भी बता सकते हैं। मैं अपनी क्षमता के अनुसार काम करूंगा। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हम हमेशा व्यापारियों के साथ हैं।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।
अभिषेक चौहान ने कहा कि सभी व्यापारी ऑनलाइन व्यापार करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विरोध करते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अमरनाथ मिश्रा, भारत भूषण गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, अनुराग मिश्रा, सुहैल हैदर अल्वी, जितेंद्र सिंह चौहान, सतनाम सिंह, उत्तम कपूर, मनीष वर्मा, संतोष त्रिपाठी, के.एस. त्रिपाठी ऋषि मेहरा नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






