मुख्य सचिव ने आईजीआरएस की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा की

जुलाई 1, 2024 - 19:04
 0  15
मुख्य सचिव ने आईजीआरएस की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
मुख्य सचिव ने आईजीआरएस की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, सुगम एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए आईजीआरएस बहुत अच्छी व्यवस्था है।

आम जनता से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए।

शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। असंतुष्ट फीडबैक एवं विशेष रूप से बंद की गई शिकायतों का रैंडम गुणवत्ता परीक्षण किया जाए।

उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय प्रतिदिन रैंडम आधार पर 5 शिकायतों का परीक्षण करेगा तथा आवश्यकतानुसार मौके पर सक्षम अधिकारी को भेजकर सत्यापन कराया जाएगा। फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत कर शिकायत बंद करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री प्रथमेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow