आठ अक्टूबर को सायं साढ़े चार बजे जनेश्वर मिश्र पार्क में महानाट्य 'जाणता राजा'  कार्यक्रम स्थल का होगा भूमि पूजन 

#JaneshwarMishraPark

अक्टूबर 6, 2023 - 17:17
 0  24
आठ अक्टूबर को सायं साढ़े चार बजे जनेश्वर मिश्र पार्क में महानाट्य 'जाणता राजा'  कार्यक्रम स्थल का होगा भूमि पूजन 
आठ अक्टूबर को सायं साढ़े चार बजे जनेश्वर मिश्र पार्क में महानाट्य 'जाणता राजा'  कार्यक्रम स्थल का होगा भूमि पूजन 

आर एल पाण्डेय

लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन एक स्वैच्छिक सेवा संगठन है जो हरिद्वार में कुष्ठ पीड़ित, अनाथ, असहाय निराश्रित लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के अनेक प्रकल्पों का संचालन निःशुल्क रूप से समाज के सहयोग से विगत 27 वर्षों से निरन्तर कर रहा है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा दिनाँक 26 से 31 अक्टूबर 2023 तक हिंदवी स्वराज्य स्थापना के 350वें वर्ष पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य 'जाणता राजा' का आयोजन लखनऊ, उ०प्र० के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों एवं 8 अक्टूबर को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आज दिनांक 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे दयाल पैराडाइज, दयाल चौराहा, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित की गयी।

प्रेस वार्ता को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम , जाणता राजा आयोजन समिति के अध्यक्ष  राजेश दयाल , सेवा मिशन के संयोजक  संजय चतुर्वेदी  एवं जाणता राजा आयोजन समिति के संयोजक  अमरजीत मिश्र ने सम्बोधित किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष  राजेश दयाल  ने महानाट्य के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जाणता राजा महानाट्य की अवधारणा के बारे में आपके साथ चर्चा करना हमारे लिए खुशी की बात है। भारत, इंग्लैंड सहित दुनिया भर में 1200 से अधिक मंचन हो चुका है। 70 लाख से अधिक दर्शकों द्वारा प्रशंसित। 2 लाख वर्ग फीट का चार मंजिला नाट्य मंच 250 कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति। 20 फीट ऊँची माँ तुलजा भवानी की भव्य प्रतिमा । 2 लाख वर्ग फीट की विशाल रंगभूमि, हाथी, घोड़े, ऊँट और बैलगाड़ियां, पालकी का प्रत्यक्ष प्रयोग अत्याधुनिक ध्वनि, प्रकाश व्यवस्था, शानदार आकर्षक आतिशबाजी, उत्कृष्ट संगीत से सुसज्जित जाणता राजा महानाट्य हमारे भीतर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र को उतारते चले जाते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है रामराज्य की कल्पना! नाट्य में शुरू से लेकर अंत तक हिंदवी स्वराज का ही वर्णन है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम  ने कहा कि इस महानाट्य को आयोजित करने का निर्णय दो सात्विक उद्देश्यों के लिए किया गया है पहला यह कि वर्तमान युवा पीढ़ी के सामने एक ऐसे महान योद्धा के चरित्र की प्रस्तुति हो जिसे देखकर व समझकर युवा पीढ़ी अपने जीवन की दशा-दिशा तय कर सकें। अपनी संस्कृति एवं इतिहास अनेक वीरों की शौर्य गाथाओं से भरा हुआ है परन्तु समाज के एक बड़े वर्ग को इसकी जानकारी तक नही है। उन्ही वीरों में से एक हैं छत्रपति शिवाजी महाराज। दूसरा पवित्र उद्देश्य यह है कि संवेदनशील समाज को दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा कार्यों से जोड़ना। इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिये सेवा मिशन द्वारा सवा लाख शुभचिन्तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ. आशीष गौतम जी ने आगे बताया कि कार्यक्रम को सवा लाख लोगों को दिखाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये लखनऊ एवं आस पास के 40 से अधिक जिलों में संगोष्ठी एवं बैठक का आयोजन किया जा चुका है। कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग एवं हर आयु वर्ग के लोग सम्मिलित हों ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
सेवा मिशन के संयोजक  संजय चतुर्वेदी  ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के संदर्भ में आगामी 8 अक्टूबर 2023 को जनेश्वर मिश्र पार्क में सायं 4:30 बजे कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन किया जाएगा। साथ ही बाबा सत्य नारायण मौर्य द्वारा भारत माता की आरती कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी। जिसमें प्रमुख रूप से परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि जी महाराज, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  और लखनऊ के सभी सम्मानित विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं महापौर सहित हजारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए युवाओं द्वारा जाणता राजा यात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क से प्रारंभ होकर होकर महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल तक आएगी।
आयोजन समिति के संयोजक अमरजीत मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये आम नागरिकों के साथ छात्रों, व्यवसायिक, राजनैतिक, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow