लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

मई 8, 2024 - 19:32
 0  19
लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक
लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

अंबेडकर नगर। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी को लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत अब तक की गयी तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी गयी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षकों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के 55 अम्बेडकर नगर के बारे में सामान्य जानकारी से अवगत कराया।

इसके बाद प्रभारी अधिकारियों से उन्हें दी गई जिम्मेदारी के संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में आयोजित कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु संचालित जन जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य बिन्दुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इसके उपरान्त प्रभारी अधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी के साथ समस्त उप जिलाधिकारियों को अपनी-अपनी विधानसभाओं में की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। अधिकारी।

सभी प्रभारी अधिकारियों को दिये गये दायित्वों को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि 25 मई 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow