जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

विशाल त्रिपाठी प्रतापगढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजीव रंजन ने

अप्रैल 22, 2024 - 13:43
 0  13
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

 पूरेकेशवराय गायघाट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट आदि को देखा एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने ईवीएम वेयरहाउस में लगे सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी ली और ईवीएम वेयरहाउस की कड़ी निगरानी करने हेतु निर्देशित किया। ईवीएम वेयरहाउस में विधानसभावार ईवीएम व वीवीपैट को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जा रहा था। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow