कांग्रेसियों ने आयकर विभाग के कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

फ़रवरी 19, 2024 - 22:19
 0  11
कांग्रेसियों ने आयकर विभाग के कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

सुमित गोस्वामी
 
मथुरा। कांग्रेसियों ने सोमवार को आयकर विभाग के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खातों को फ्रिज किया गया है। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर सीबीआई व आयकर विभाग ही कार्य कर रहे हैं और चुनाव को किसी न किसी तरह से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यही कारण है कि कांग्रेस के बढ़ते हुए जन आधार को देखकर प्रधानमंत्री इतने ज्यादा भयभीत हो गए हैं कि उनके द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज कर दिया। जिनमें क्लाउड फंडिंग पैसा भी जमा था। किसान आंदोलन कर रहा है लेकिन मोदी सरकार उनकी बातों को सुनने के लिए कतई तैयार नहीं है सड़कों पर कील ठोक दी गई है। इसके विपरीत बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया जाता है या फिर बट्टे खाते में डाल दिया जाता है। जिससे कि किसान आगे आकर अपनी बातों को ना रख सकें।

ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, सिम्मी बेगम, सेवा दल जिलाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मोहम्मद टौफीक, अशोक शर्मा, राजू अब्बासी, बृजेश शर्मा, दीपक पाठक, अखलाक चौधरी, राम भरोसी चौधरी, राजबहादुर प्रधान, ठाकुर भगवान सिंह, विजय सिंह लोधी, दीपक शर्मा, वीरेंद्र सिंह, बनवारी लाल सैनी, कलुआ खान, गीतम सिंह, जगदीश शर्मा, राधा रमन शर्मा, इंद्रजीत गौतम, नसरू खान, लोकेश शर्मा, झमन शर्मा, गीतम सिंह, हर्ष कुमार चौधरी, दिलशा अहम ठाकुर शेर सिंह, कुमार दुष्यंत, प्रताप सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow