Gaon Chalo campaign के अंतर्गत घर-घर दस्तक दे रहे भाजपाई

लोकसभा 51 फूलपुर विधानसभा 262 शहर उत्तरी वेणी माधव मंडल के अंतर्गत दारागंज में पंडित धर्मराज पाण्डेय चौराहे के आसपास भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,मंडल अध्यक्ष भरत निषाद,भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रयागराज महानगर के संयोजक, तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया,पार्षद अनुपमा पाण्डेय के नेतृत्व में व्यापक रूप से गांव चलो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के माध्यम से पत्रक वितरण किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया और पार्षद अनुपमा ने कहा कि, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के माध्यम से सांसद केसरी देवी पटेल के द्वारा कराए गए क्षेत्र में विकास कार्यों की व्यापक रूप से चर्चा की गई। राजेश केसरवानी ने कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा शासन के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की गंगा बह रही है। जिसका लाभ ऊपर से नीचे तक पहुंच रहा है। मंडल अध्यक्ष भरत निषाद ने कहा की पूरे मंडल में व्यापक रूप से गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जन जागरण में अजय अग्रहरि, सोनू मिश्रा,राजेश पाठक,सोनू निषाद,राजू श्रीवास्तव,नारायण पाण्डेय,आचार्य कौशल मिश्रा, गोलू चौरसिया,दिलीप मिश्रा आदि कार्यकर्ता रहे।
What's Your Reaction?






