कटेहरी विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी व प्रवासी लोगों की बैठक कर उन्हें चुनावी चक्रव्यूह भेदने के गुर सिखाए गए
भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने देव इंद्रावती महाविद्यालय में कटेहरी विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी व प्रवासी लोगों की बैठक की।

अंबेडकर नगर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा के देव इंद्रावती महाविद्यालय में कटेहरी विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं प्रवासी लोगों की बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की उपस्थिति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता एवं महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह के संचालन में ली तथा उन्हें चुनावी चक्रव्यूह भेदने के गुर सिखाने के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की।
प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ कमियों और तैयारियों के अभाव के कारण लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। छोटी जिम्मेदारियों को बड़ी जिम्मेदारी मानकर उन्हें पूरा करना चाहिए। भाजपा के पास स्वयं समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। कहा कि संगठन द्वारा सुझाए गए शक्ति केंद्र स्तर के कार्यों और कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से पूरा किया जाना चाहिए।
चुनाव में बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की भूमिका अहम होती है। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रवासियों और प्रभारियों को उनकी भूमिका से जुड़े कार्यों से अवगत कराते हुए उनसे शक्ति केंद्र पर नियमित आने और बूथ समिति कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने की अपील की। कहा कि विपक्षी दल के लोग झूठ और छल में आगे हैं। भाजपा ने समाज के निचले स्तर पर रहने वाले दलितों, पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक काम किया है। कहा कि कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीतेगी। इस बार जनता विपक्षी दलों के झूठ में नहीं फंसेगी।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत का आधार है। इसलिए जिम्मेदार कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन की हर कमजोर कड़ी को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से काम करें। भाजपा जिला अध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी ने धर्मपाल जी का स्वागत करते हुए कहा कि आत्मचिंतन, आत्म अवलोकन और आत्म बोध के लिए नेतृत्व से मार्गदर्शन मिलने से कार्यकर्ताओं में नई जान आती है।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, चेयरमैन मौजूद रहे। चंद्र प्रकाश वर्मा, डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्रा, डॉ. रजनीश सिंह, सुमन पांडे, दिलीप पटेल देव, मनोज त्रिवेदी, सुरेश कन्नौजिया, अवधेश द्विवेदी, सुधीर सिंह मिंटू, भारती सिंह, अनिल वर्मा मौसम, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय , चंद्रिका प्रसाद, विनय पांडे, पंकज वर्मा, दीपक तिवारी, शास्वत मिश्रा, मनीष मिश्रा, अमित पांडे, केके पांडे, दिनेश पांडे, आनंद श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, दिलीप तिवारी, कुलदीप सिंह, अमरजीत मौर्य, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल, दशरथ यादव, डॉ. संतोष सिंह आदि थे।
What's Your Reaction?






