तहसील टांडा अंतर्गत झारखंडी मंदिर के पास जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने कांवरियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

तहसील टांडा अंतर्गत झारखंडी मंदिर के पास अध्यक्ष टांडा व अन्य पदाधिकारियों ने कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन पर पुष्प वर्षा की।

अगस्त 8, 2024 - 11:28
 0  16
तहसील टांडा अंतर्गत झारखंडी मंदिर के पास जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने कांवरियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया
तहसील टांडा अंतर्गत झारखंडी मंदिर के पास जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने कांवरियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया

अंबेडकर नगर। तहसील टांडा अंतर्गत झारखंडी मंदिर के पास जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, भाजपा जिला अध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी, पूर्व विधायक संजू देवी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, उप जिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष टांडा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कांवरियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन पर पुष्प वर्षा की।

कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन धार्मिक, व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से कांवड़ यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए कार्य कर रहा है। कांवड़ियों को जलपान, चिकित्सा आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कांवड़ियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मोबाइल वैन के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रास्ते में चलने वाले कांवड़ियों का ख्याल रखें। ताकि कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow