अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कन्नौज शाखा का विस्तार किया गया

Sep 27, 2024 - 09:23
 0  15
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कन्नौज शाखा का विस्तार किया गया

आर. एल. पाण्डेय

कन्नौज। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कन्नौज टीम की वार्षिक बैठक का आयोजन सिकंदरपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में मेजर बी. एस. तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में सर्वसम्मति से राजेश सिंह सिसोदिया को लगातार तीसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही पंकज सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, शंकर सिंह को संगठन मंत्री, विनोद सिंह राठौर को ऑडिटर, ब्रजपाल सिंह को जिला महामंत्री, आर. के. कनौजिया कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह वरिष्ठ सलाहकार, विकास दुबे जिला मीडिया प्रभारी, मोहम्मद सलीम कोऑर्डिनेटर, शैलेन्द्र सिंह कन्नौज तहसील अध्यक्ष, रवीन्द्र शाक्य छिबरामऊ तहसील अध्यक्ष, अंतराम वर्मा तिर्वा तहसील अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह कन्नौज ब्लॉक अध्यक्ष, प्रताप सिंह तालग्राम ब्लॉक अध्यक्ष, ओमकार सिंह हसेरन ब्लॉक अध्यक्ष, कौशल कुमार वर्मा सौरिख ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह बघेल उमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष, राम नारायण दीक्षित गुगरापुर ब्लॉक अध्यक्ष, विमलेश दुबे जलालाबाद ब्लॉक अध्यक्ष, और मेघनाथ पाल छिबरामऊ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

ब्रह्मानंद तिवारी को वरिष्ठ जिला संरक्षक, एस. के. एस. चंदेल को जिला संरक्षक, और प्रमोद सिंह, शिव नारायण सिंह चौहान, रामेन्द्र सिंह, अमर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, रमेश चंद्र चतुर्वेदी को नगर अध्यक्ष छिबरामऊ के पद पर नियुक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow