आगरा जिला जेल में शुरू हुई जेल चौपाटी

योगी आदित्यनाथ सरकार की जेल सुधार अभियान जारी है। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आगरा जिला जेल में जेल चौपाटी शुरू की है।

फ़रवरी 28, 2024 - 16:15
फ़रवरी 28, 2024 - 16:16
 0  19
आगरा जिला जेल में शुरू हुई जेल चौपाटी
आगरा जिला जेल में शुरू हुई जेल चौपाटी

28-02-2024. आगरा। योगी आदित्यनाथ सरकार की जेल सुधार अभियान जारी है। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आगरा जिला जेल में जेल चौपाटी शुरू की है। अब कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की नई कवायद है। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि अब जिला जेल में चौपाटी शुरू हो गई। 

कैदियों के हाथ की बनी पेस्ट्री, केक, पैटी, बर्गर आदि बनाकर बेचा जाएगा। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि चौपाटी बनाने का मकसद है कि अगर जेल से कैदी रिहा हो तो वह बाहर जाकर आम नागरिक की तरह रोजगार शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि योगी मोदी सरकार जेलों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल रही है।

वहीं समाजसेवी डॉ अभिलाषा सिंह ने कहा कि कैदी भी हमारी तरह इंसान है। कैदियों को आम लोगों की तरह सुविधा मिल सकें। इसके लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ,  डिप्टी जेलर  आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow